फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग

Mon, 27 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मनचलों की हरकतों से परेशान किशोरी ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। आग से किशोरी 30 प्रतिशत जल गई। परिवारीजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बंगालीघाट चौकी इलाके की रहने वाली किशोरी (12 वर्ष) कक्षा सात की छात्रा है। जिला अस्पताल में पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि इकबाल, लाल, आकाश और सुमित नामक युवक उसे तीन माह से लगातार परेशान कर रहे हैं।

स्कूल जाने के दौरान छेड़खानी करते हैं। इसकी शिकायत परिवारीजनोें से की तो युवकों के घर वाले लड़ने पर उतारू हो गए। परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। किशोरी के पिता ने चारोें युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद लाला और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने किशोरी के बयान दर्ज किए। एसएसपी मंजिल सैनी ने भी पीड़ित से पूछताछ के लिए पहुंचीं। सोमवार की शाम को किशोरी को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



किशोरी ने चार मनचलो के परेशान करने पर केरोसिन डालकर आग लगाई है। किशोरी 30 प्रतिशत झुलस गई है। दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के लिए दो टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-मंजिल सैनी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें