फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी छात्रा की हालत और बिगड़ी

Thu, 25 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की हालत और बिगड़ गई है। चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। डाक्टर प्रवीन वर्मा ने बताया कि 90 प्रतिशत झुलस चुकी छात्रा की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। यह सुनकर परिवारीजन भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


छात्रा के उपचार और पीड़ित परिवार की मदद के लिए धर्म रक्षा संघ और नगर का ब्राह्मण समाज आगे आया है। रमणरेती मार्ग स्थित भागवत कृपा निकुंज में गुरुवार को भागवताचार्य कृष्णचंद्र ठाकुरजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें छात्रा की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया गया।

विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि छात्रा के साथ हुई यह घटना समाज और राष्ट्र के लिए निंदनीय है। आचार्य ब्रदीश ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन पुलिस पहले कार्रवाई करती तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
विज्ञापन


अश्विनी मिश्र और अशोक व्यास ने कहा कि आज पूरा विप्र समाज छात्रा के जीवन को बचाने के लिए एकजुट है। इस अवसर पर ऋषभ उपाध्याय, विपिन बापू, कृष्ण कन्हैया पदरेणु, देवेंद्र उपाध्याय, श्रीराम शर्मा, रामकृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें