फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Wed, 10 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने किशोरी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने किशोरी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना मंगलवार सायं करीब पांच बजे की है और मरने वाली किशोरी (17) कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों के परिवार दलित है। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। मंगलवार सुबह इसकी शिकायत करने पर किशोरी के पिता की आरोपी युवक के पिता के साथ कहासुनी भी हुई थी और बात मारपीट व धमकी तक पहुंच गई। घटना के वक्त किशोरी का पिता बकरी चराने गया था और मां भी जंगल में गई थी।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि किशोरी को अकेली देख युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।  विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया। घटना की सूचना पर सदर बाजार पुलिस व एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी और युवक के परिवारीजनों के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। किशोरी के परिवारीजन  पड़ोसी युवक भोला पर घटना करने का आरोप लगा रहे है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें