फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलुओं ने पीएमओ तक दी दस्तक

Tue, 31 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
अगर कोई आपको फोन कर किसी परिवारीजन या रिश्तेदार के साथ अनहोनी की सूचना दे तो धैर्य से काम लेते हुए पूरी जानकारी कर लें। आपके जरा से भावुक होते ही आप ठगी का शिकार हो सकते है। वर्षों से सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले टटलू ठगों ने अब ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। ठगी का पहला शिकार भी पीएमओ से जुड़े व्यक्ति को ही बना डाला। 
विज्ञापन


वर्षों से सोने की नकली ईंट के नाम पर ठगी और लूट करते-करते टटलू अब फर्जी व्यापार के साथ ही इमोशनली ब्लैकमेल करने लगे हैं। फोन पर देश भर में आर्किटैक्ट, इंजीनियरों, स्वर्णकारों, व्यापारियों को बुला कर ठगी का शिकार बनाने के साथ, टटलू लुटेरों ने पीएमओ तक भी अपनी दस्तक दे दी है। थाने में दर्ज हुए ठगी के एक मामले से तो यही प्रतीत हो रहा है।

इस घटना में ठगी की रकम भले ही बहुत कम है, पर मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण रिपोर्ट से लेकर विवेचना भी हाई-फाई व गोपनीय स्तर से चल रही है। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर मामले में फोन नंबर और खाताधारक निवासी दौसेरस के विरुद्ध धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारिका स्थित धौलाधर अपार्टमेंट निवासी अनिल कुमार कपूर ने एसएसपी की मेल पर शिकायत भेज कर मथुरा-वृंदावन में चल रहे ऐसे गैंग का जिक्र करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  जिसके सदस्य फोन पर किसी भी व्यक्ति को उसके परिचित रिश्तेदार का दुर्घटना में घायल होने की कहानी सुनाकर रकम एेंठ रहे हैं। 28 मई को गोवर्धन थाने में अनिल कुमार कपूर की मेल से दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा है कि 25 मई की दोपहर अपने को शर्मा बताते हुए फोनकर्ता ने कहा कि उनकी मां मथुरा में दुर्घटना में गंभीर घायल हो गई हैं। बोल नहीं सकती।

उनके उपचार के लिए तुरंत पांच हजार रुपये की आवश्यकता बताते हुए मोबाइल नंबर और नाम भी मां द्वारा बताए जाने की जानकारी दी। रुपये ओबीसी की शाखा देवसेरस में डालने की बात कही। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने दिल्ली की स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से रुपये डाल दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि यह सब धोखा था। रिपोर्ट में वादी अनिल कुमार कपूर ने भोले भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह की जांच करने, अकबर के खाते और एटीएम की जांच कर जब्त करने व ठगे गए पांच हजार रुपये वापस करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें