थाना फरह क्षेत्र के एक युवक से रेलवे में ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। एक साल तक नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव इकदंता निवासी बबलू की आगरा के नाई की मंडी निवासी बंटी उर्फ चंद्रदीप से मुलाकात अप्रैल माह में हुई। आरोप है कि चंद्रदीप ने उसे रेलवे में ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पैसे लेने के लिए वह बबलू को रेलवे का नियुक्ति पत्र आने और पैसे मिलते ही ज्वाइनिंग की बात कहकर दबाव बनाने लगा।
इस पर चंद्रदीप ने बबलू से 17 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद भी जब बबलू की नौकरी नहीं लगी तो उसने चंद्रदीप से पैसे वापस करने को कहा। उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत बबलू ने एसएसपी मंजिल सैनी से की। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की।