फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तलाशे जा रहे राजधानी में चोरी करने वाले

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बंगलौर-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में मंगलवार की भोर में आगरा से मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य हुई चोरी के मामले में चोरों की तलाश मथुरा में भी की जा रही है। जीआरपी को अंदेशा है कि ट्रेन के आउटर पर रुकने के बाद ही चोर ट्रेन से उतरकर भागे हैं।
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर निल में दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित होगी।

मंगलवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में पांच यात्रियों का सामान चोरी हो गया था। इसमें भोपाल डीआरएम की पत्नी अनीता जैन भी शामिल हैं।

इस घटना में नकदी सहित लाखों का माल चोरी हुआ है। चोरी के बाद यात्रियों ने चेन खींचकर नरहौली पुल के समीप ट्रेन को रोक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें