फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर बवालः नर्स सहित 23 नामजद, चार दबोचे

Tue, 10 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में बालक की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगोें को दबोच लिया। नामजदों में एक नर्स भी शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार अपराह्न 1:10 बजे मथुरा वृंदावन रोड पर बस से कुचल कर किशोरी नगर निवासी पुरुषोत्तम सैनी के 12 वर्षीय पुत्र अरुण की मौत हो गई थी। बस चालक के भागने का प्रयास करने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर बस में आग लगा दी थी। इसके बाद बालक के शव को सड़क पर रखकर 1:45 घंटे तक मथुरा वृंदावन रोड पर जाम लगाए रखा। इस मामले में गोविंद नगर थाने के एचसीपी गीतम सिंह की ओर से नर्स नीतू सहित संतोष, श्याम, सूरज, बिजेन्द्र सिंह, राजाराम, छोटेलाल सहित 23 लोगों को बस में आग लगाने, सड़क पर जाम लगाने व हंगामा करने में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद टटुआ, मदारी, बिहारी तथा शिवकुमार को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें