फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग बस चालक ने दो भाइयों को पीटा

Tue, 10 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इलाहाबाद से सवारी लेकर शहर पहुंचे एक प्राइवेट बस चालक ने साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले कंडक्टर को धर दबोचा। इससे काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


इलाहाबाद से सवारी लेकर सोमवार दोपहर एक प्राइवेट बस शहर आई। इसमें कंधई थाना क्षेत्र के परसंडा वारीकला निवासी इंद्रजीत और अमरजीत पुत्र कन्हैयालाल भी बैठे थे। बताया जाता है कि वे चालक से बस को भैरोपुर तक ले चलने की मांग कर रहे थे। चालक बस आगे ले जाने को राजी नहीं था। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। बस में बैठी अन्य सवारियां भी इन दोनों भाइयों का समर्थन किया।

बताया कि चालक और कंडक्टर से भैरोपुर तक छोड़ने की बात कही थी। इसे लेकर विवाद होने लगा। तभी बस चालक के साथी भी पहुंच गए और दोनों भाइयों को पीटने लगे। इससे हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। बस कंडक्टर असलम निवासी दुबाही थाना मऊआइमा को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले गई। घायल युवकों नेे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल युवकों ने बताया कि वे मुंबई से घर जा रहे थे। कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें