फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबार पर छापा, चार पकड़े

Wed, 05 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में पुराने बस अड्डा के निकट एक मार्केट में चल रहे सट्टा कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर छापा मारा। एसपी सिटी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में चार लोग पकड़े गए। इनमें से एक युवक पहले भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेश पांडेय को सूचना मिली कि पुराने बस अड्डा इलाके में संचालित इंटरनेट लॉटरी के माध्यम से लोगों को ठगने का कारोबार एक बार फिर संचालित हो रहा है।

देर शाम करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस ने छापा मारा और मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम भूपेंद्र निवासी पुराना डाकखाना कोतवाली, अनिल निवासी माली मोहल्ला सदर बाजार, वीरेश निवासी धोबी मोहल्ला सदर बाजार और हनी यादव बताया। हनी यादव पहले भी पकड़ा गया था। इनसे करीब चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें