फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपरेटा में रिफाइंड मिलाकर बनाया जा रहा था दूध

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दूध
विज्ञापन
राया-सादाबाद रोड पर कुंदनपुरी कालोनी के एक घर में मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने यहां एक डेयरी को सील कर दिया और लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही 20 क्विंटल दूध फिंकवा दिया।
विज्ञापन


कुंदनपुरी में डिगंबर के मकान में किराए पर रह रहे प्रदीप शर्मा की नीमगांव रोड पर डेयरी है। इस घर में दूध से क्रीम निकाली जा रही थी। क्रीम निकले दूध में रिफाइंड, पाउडर मिलाकर दूध तैयार किया जा रहा था। जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने यहां से 10 पैकेट रिफाइंड, एक बैग पाउडर जब्त किया है।

यहां दूध के दो, घी, क्रीम और रिफाइंड का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। सिहोरा बहादुरपुर बेसवां इग्लास निवासी प्रदीप शर्मा करीब एक साल से यहां रह रहे हैं। इस कार्रवाई में राया पुलिस भी साथ रही। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, ओपी सिंह, हुकुम सिंह, अरविंद कुमार, शोभनाथ, मुकेश, डा. शैलेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन


दबाव बनाने को महिलाओं ने फाड़े कपड़े
खाद्य विभाग की टीम को देख प्रदीप के परिवारीजन आक्रोशित हो गए। डेयरी स्वामी के घर की महिलाओं ने दबाव बनाने के लिए अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सबिता और मनीषा ने महिलाओं को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें