फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने पहलवान पर की फायरिंग

Wed, 23 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन के राधाकुंड कस्बे के समीप मुखराई मोड़ पर बुधवार शाम एक पहलवान पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चौमुहां निवासी नरेश पहलवान उर्फ चेंचू पुत्र बिजेंद्र बुधवार को अपने एक अन्य साथी संतोष के साथ बाइक से गोवर्धन जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे मुखराई मोड़ पर लघुशंका के लिए नरेश ने बाइक रोकी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि पहलवान को चार गोलियां लगी हैं। उनके सीने पर भी गोली लगी है। साथी संतोष वहां से जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संतोष के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया है। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि घायल युवक का उपचार चल रहा है। घटना के पीछे का कारण फिलहाल रंजिश बताया जा रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।  
विज्ञापन

तीन माह पूर्व गांव में हुआ था झगड़ा
घायल युवक नरेश पहलवान का करीब तीन माह पूर्व पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था। इसमें नरेश पहलवान और उसके परिवारीजनों ने पड़ोसियों के साथ रात में सोते समय जमकर मारपीट की थी। इसमें घायल हुआ एक युवक करीब एक माह आगरा में भर्ती भी रहा था। तहरीर देने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि गोलीकांड के पीछे मारपीट की यह रंजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें