फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता में दिनदहाड़े सपा नेता को गोली मारी

Wed, 21 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/छाता
विज्ञापन
विज्ञापन
छाता कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े सपा नेता पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली सपा नेता के कमर में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तहसील गेट हाईवे पर फायरिंग के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घायल सपा नेता अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव रहेड़ा निवासी महावीर सिंह यदुवंशी समाजवादी पार्टी छाता के विधानसभा अध्यक्ष हैं। वे मंगलवार दोपहर को छाता आए थे। अपनी कार में खराबी आने पर वे छाता तहसील गेट के निकट कार मिस्त्री के यहां उसे ठीक कराने लगे।

तभी दो बजे बाइक पर आए दो हमलावरों ने यदुवंशी को निशाना बनाकर उन पर फायरिंग कर दी। कमर में गोली लगने से यदुवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। छाता पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए पहले कोसीकलां के अस्पताल भेजा। हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो स्थानों पर दबिश दी। सीओ छाता एके श्रीवास्तव ने बताया कि सपा नेता के आगरा रेफर होने की सूचना दी है।  
विज्ञापन



फायरिंग से धरनारत लोगों में मची भगदड़
तहसील गेट के सामने हाईवे पर हुई फायरिंग से तहसील में धरना दे रहे लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक गोलियां चलने से धरना दे रहे किसान घरना स्थल से भागने लगे। गोलियों की आवाज सुन कर एसडीएम और अधिवक्ता घटना स्थल पर पहुंचे। तहसील में तैनात पुलिसकर्मी भी उधर ही दौड़ लिए। लेकिन हमलवार फायरिंग करते हुए बाइक से हाईवे की ओर भाग गए।

पुलिस ने दी दबिश
छाता में हाईवे पर हुई फायरिंग में पुलिस की शक की सुई छाता की ओर घूम रही है। पुलिस ने नगर के हरनाथियां थोक में दबिश दी। जानकारों के अनुसार महावीर सिंह पर छाता के युवक की हत्या का मामला कोर्ट में विचारधीन है। पुलिस इस गोलीबारी को पिछली घटना से जोड़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें