फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा हुए फायर, दहशत में पिपरोठ

Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
थाना फरह के गांव पिपरोठ में रविवार रात प्रधान पक्ष के लोगों के हमले के दौरान सौ से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव, दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में बड़ी तादाद में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव पिपरोठ में ग्राम प्रधान पति अनूप पहलवान को बबलू नामक युवक ने 1.40 लाख रुपये उधार दिए थे। रविवार को इस रकम का तगादा करने पर प्रधान पति ने 40 से अधिक समर्थकों के साथ बबलू के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बबलू के घर के गेट को ट्रैक्टर की टक्कर मार कर तोड़ दिया।

आधे घंटे से अधिक समय तक फायरिंग की गई। लोगों को पीटा गया। इसके बाद समर्थकों सहित अनूप पहलवान ने बबलू के घर को निशाना बनाकर 100 से अधिक राउंड फायर किए। दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बबलू की बहन नगीना (26) की बाद में मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले में बबलू ने प्रधान पति अनूप पहलवान, अजय, जीतू, धर्मेन्द्र, लाखन, रामप्रकाश, पुष्पेन्द्र, सुरेश, लिला, राजू, महेश, महेश पुत्र रमेश, रिंकू, राजेन्द्र के खिलाफ हत्या, घर पर हमला करने, मारपीट और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। पुलिस ने राजू, सुरेश, लाखन, धर्मेन्द्र, महेश पुत्र रमेश, रिंकू, महेश, राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें