फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह में जमीन के लिए बवाल, पथराव-फायरिंग

Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रविवार की देर शाम को फरह कस्बे के व्यापारी मोहल्ले में जमीन के लिए दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। पहले पथराव हुआ और फिर फायरिंग होने लगी। घनी बस्ती में हुए बवाल से अफातफरी मच गई। एक ढाबा संचालक के सिर में सरिया मारा गया है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया तो हालात काबू में आए।
विज्ञापन


व्यापारी मोहल्ले के अनवार उर्फ लाला और ढाबा संचालक रहीस में 150 वर्ग गज प्लाट को लेकर झगड़ा चला आ रहा है। तीन दिन पहले लाला ने उस प्लाट पर झोपड़ी डाल दी। यह रहीस को नागवार गुजरा। रविवार को ढाबा संचालक ने लाला के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जानकारी पर लाला ढाबे पर पहुंचा और रहीस के सिर में सरिया दे मारा। लहूलुहान हालत में रहीस मोहल्ले में पहुंचा और हमले की जानकारी दी। 

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव होते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में कैद हो गए। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई, हालांकि कोई हताहत या चुटैल नहीं हुआ।
विज्ञापन


आधे घंटे तक पथराव फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को मौके से खदेड़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल ढाबा संचालक को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हत्थे कोई नहीं चढ़ा। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें