फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की क्षति

Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग
विज्ञापन
थाना हाइवे क्षेत्र में अलवर पुल के निकट स्थित केमिकल फैक्ट्री में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आसमान चूमती लपटों को काबू पाने में छह दमकल गाड़ियां करीब तीन घंटे तक जूझती रही। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।  
विज्ञापन


वूंदावन निवासी गिरधारी खंडेलवाल की बाजना के निकट मथुरा-दिल्ली रेलमार्ग के किनारे केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रैपर और कैमिकल बनाया जाता है। रविवार को फैक्ट्री बंद थी। शाम करीब 6.30 बजे अचानक आग लग गई। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब धुएं का गुबार और लपटें आसमान चूमने लगी।

इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी। केमिकल फैक्ट्री में आगकी सूचना लगते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियां पहुची। पर आग पर काबू नहीं मिल पा रहा था। इससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रिफाइनरी के अधिकारियों से बात की। रिफाइनरी से आई केमिकल से आग बुझाने वाली गाड़ी ने फोम डालकर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें