फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित एसओ तेजवीर यादव के खिलाफ एफआईआर

Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव थानाध्यक्ष रहे तेजवीर सिंह यादव के खिलाफ थाने की जीडी में एसपी के खिलाफ गलत तरीके से तस्करा डालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच डीआईजी के आदेश पर सीओ महावन ने की थी। जांच के बाद सीओ महावन ने बलदेव थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि एसओ एक्सप्रेसवे पर 14 नवंबर को बवाल के दौरान एसपी को भीड़ के बीच छोड़कर भाग गया था। वरिष्ठ अधिकारी के रोकने पर अभद्रता की थी।
विज्ञापन


14 नवंबर को एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई दो लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। दो घंटे लगे जाम को खुलवाने के प्रयास में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।

यहां तत्कालीन एसओ बलदेव तेजवीर सिंह यादव एसपी देहात, सीओ महावन और एसडीएम महावन सहित अन्य अधिकारियों को बवाल में फंसा छोड़ भाग गया था। एसपी ने रोका तो उनसे अभद्रता कर दी। मामले में पेशबंदी करते हुए एसओ ने बलदेव थाने की जीडी में एसपी के खिलाफ अभद्रता और मारपीट का तस्करा डाल दिया था।
विज्ञापन


मामले आईजी जीसी मिश्रा और डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान लिया तो उन्हें निलंबन के निर्देश दिए और सीओ महावन व एसपी सिटी से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी के निर्देश पर सीओ महावन ने तेजवीर के खिलाफ बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें