फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथ मांगने में फंसे सपा नगराध्यक्ष के भाई, केस दर्ज

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक ने सपा के नगराध्यक्ष के भाई पर एक लाख रुपये चौथ मांगने का आरोप लगाया है। डॉक्टर की तहरीर पर कोसीकलां कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आर्यनगर स्थित मंगला हास्पिटल के डॉ. नरेश मंगला के मुताबिक सपा नगर अध्यक्ष हरी मोहन सैनी के भाई गणेश सैनी ने 15 और 16 जून को व्हाट्सअप पर लड़की बनकर मैसेज डाल थे, जिन्हें उन्होंने हटा दिया। बाद में मैसेज भेजकर एक लाख रुपये न देने पर धमकियां दी।

पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। उधर, मामले में  नगर अध्यक्ष हरीमोहन सैनी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है। वह तीन दिन से बाहर थे, अगर उनके छोटे भाई ने गलती कि है, तो सजा मिलनी चाहिए। सपा नेता ने यह भी कहा कि डॉक्टर साहब पिता तुल्य हैं। मैं उनका आदर करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें