फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट पर कब्जे को लेकर भिडेेे़े दो पक्ष

Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
राठौर नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, बोतलें फिंकी और तीन घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के लोगों ने भीड़ की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि राठौर नगर निवासी पप्पू और आरिफ का एक प्लाट के लिए विवाद चल रहा है। आरिफ का आरोप है कि पप्पू प्लाट पर कब्जा करना चाहता है, जिसका बैनामा उसके नाम है।

आरोप है कि गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे पप्पू अपने साथियों के साथ आया और आरिफ के घर पर गाली गलौच करने लगा। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले और बोतलें फिंकने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा आई। पप्पू ने आरिफ पर प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इधर मामला शांत होने के बाद आरिफ के दो मकान और पप्पू के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घर में रखा सामान जल गया।

धुआं उठता देख पहुंची भीड़ ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी पर पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर मकान में आग लगाने के आरोप लगाए। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें