फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार दे दो वरना जान से मार दूंगा

Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रंगदारी
विज्ञापन
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के बैरागपुरा में मुकुट कारोबारी से चौथ मांगने साथी संग गए हिस्ट्रीशीटर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


बैरागपुरा निवासी पवन सिसौदिया का मुकट का कारोबार है। आरोप है कि गोविंद नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर और चांदी लुटेरे अंकुर पंडित ने उनसे 50000 रुपये चौथ मांगी। नहीं दी तो मंगलवार रात 11 बजे पवन को अंकुर पंडित, अमित यादव और निक्की ने घर के निकट दबोच लिया मारपीट कर डाली।

पवन ने विरोध किया तो उसे डराने को फायर कर दिया। फायर की आवाज होने पर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर भागने लगे। लोगों ने अंकुर पंडित और अमित यादव को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन


एसओ गोविंदनगर ने बताया कि अंकुर के कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि  अंकुर पंडित पहले चांदी लूट में जेल गया। साथी अमित यादव को भी कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में जेल भेजा था। इस मामले में पवन यादव ने अंकुर पंडित, अमित यादव और निक्की के खिलाफ 50000 की चौथ मांगने, फायर करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें