फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ का पूर्व अध्यक्ष गैंग के साथ गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा और मथुरा में बड़े कारोबारियों को अगवा करने के लिए पहुंचे छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष को उसके पूरे गैंग के साथ दबोच लिया गया है। इनके कब्जे से सफारी गाड़ी बरामद हुई है। सभी गिरफ्तार बदमाशों पर लूट, हत्या, रंगदारी और फिरौती के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। बदमाशों से चरस, हथियार और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश डेढ़ लाख रुपये का इनामी है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अजीत कुमार यादव निवासी सहजदपुर थाना बरेसर गाजीपुर इलाहाबाद के सीएमपी डिग्री कालेज में छात्र संघ का अध्यक्ष रह चुका है। इसके साथ विनोद मुद्दगल उर्फ दादा निवासी गोयलाकला सदर बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा, बबलू शुक्ला उर्फ सर्वेश शुक्ला निवासी सालौरी थाना कर्नलगंज इलाहाबाद, पुष्पराज सिंह निवासी जमीन पटसरा थाना नगला बलिया, प्रभाकर सिंह निवासी सरिया थाना अहरैरा मिर्जापुर और दिलीप कुमार निवासी सिहुवा डीह थाना बहरिया इलाहाबाद हैं। 

यह सभी बदमाश स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह और कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह यादव ने जुबली पार्क और धौलीप्याऊ फाटक से दबोचे हैं। इनके टारगेट पर उद्योगपति, व्यापारी, चिकित्सक थे, जिनका अपहरण कर यह मोटी रकम फिरौती में वसूलने वाले थे। बदमाशों से चार किलो चरस, एक टाटा सफारी स्टोर्म, दो चोरी की बाइक, दो असलाह और कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी मोहित गुप्ता ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


आगरा के सर्राफा कारोबारी पर की थी हमला की कोशिश
पुलिस अफसरों ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने हाल ही में आगरा के सर्राफा कारोबारी धन कुमार जैन पर रंगदारी वसूलने के लिए हमला करने का प्रयास किया था। भनक लगने पर सर्राफा कारोबारी ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई।  स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि सोनीपत के पारस गैंग के मुखिया पारस की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद गैंग की कमान विनोद मुद्गल उर्फ दादा ने संभाल ली थी। इसके बाद इस गैंग ने ताबड़तोड़ रंगदारी, अपहरण और हत्या की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पारस गैंग और आगरा के जिला कारागार में निरुद्ध सोनभद्र के बाहुबली अविनाश यादव गैंग का बखूबी संचालन कर रहे हैं।

आगरा में अविनाश से हुई मुलाकात
कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि आगरा की जिला जेल में बाहुबली अविनाश यादव से विनोद मुद्गल उर्फ दादा ने मुलाकात की थी। इसके बाद से पारस गैंग और अविनाश यादव गैंग के गुर्गे वारदातों को मिलकर बखूबी अंजाम देते। फिलहाल अविनाश आगरा की जिला जेल में है। संभावना जताई जा रही है कि इन बदमाशों ने यहां उससे मुलाकात की होगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विनोद कुमार दादा पर 16, प्रभाकर यादव चार, बबलू शुक्ला पर सात, पुष्पराज पर छह और अजीत पर 12 रंगदारी, अपहरण, हत्या, लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें