थाना महावन के एक गांव में रविवार को अश्लील रसिया गायन और किशोरी से छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
देर रात समझौते के बाद सोमवार को दोनों पक्षों में फिर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार दोपहर गांव की एक किशोरी रास्ते से गुजर रही थी तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे कंकड़ मार दिए। किशोरी ने विरोध किया तो युवक अश्लील रसिया गाने लगे।
शिकायत मिलने पर आए किशोरी के घरवालों ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। युवती के परिवारीजनों ने इसकी शिकायत महावन पुलिस से की।
इस मामले में सोनू, मिथुन, भूरा, रिंकू, योगेश, अहमल, सूरज, चंदू और बलबीर के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
महावन पुसिल ने दबिश देकर चार युवकों को पकड़कर थाने ले आई। देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, पुलिस ने आरोपी युवकों को रात 10 बजे छोड़ दिया।
सोमवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।