फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की अस्पताल में मौत पर हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक अस्पताल में फैक्चर का आपरेशन कराने के बाद टांके कटवाने गए युवक की इंजेक्शन के रिएक्शन से मौत हो गई। मामले में परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मामले में मृतक के पिता ने डाक्टर के खिलाफ रिफाइनरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रिफाइनरी क्षेत्र की नौ नंबर गेट ज्ञान सिंह कालोनी निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र चंदन सिंह के हाथ में एक माह पहले सड़क दुर्घटना में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने स्वर्ण जयंती अस्पताल में उपचार कराया। इसमें उनके हाथ में प्लेट डाली गई। सोमवार शाम कृष्णकुमार स्वर्ण जयंती अस्पताल में टांके कटवाने और रॉड आदि निकलवाने आए थे। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया और नर्सिंग स्टाफ ने इंजेक्शन लगा दिया।

देर रात उसे रिएक्शन के चलते तड़के कृष्ण कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना था कि इंजेक्शन लगते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवारीजन डाक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे पर रिफाइनरी पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में चिकित्सक आदेश कुमार का कहना है कि मरीज नशे का आदी था। उसे दवा रिएक्शन कर गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें