फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरौट में विवाद, पिटाई से एक की मौत

Sat, 26 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरौट में शनिवार रात दो पक्षों में झगड़े के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। एक युवक की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात करीब 8 बजे जग्गो, सीताराम पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। मामला बढ़ा और दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। सीताराम पक्ष के अनुसार जग्गो पक्ष की ओर से हमलावर कुल्हाड़ी, फरसा लेकर आए और उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में जो भी मिला उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

सीताराम के भाई पोहप सिंह के सिर पर लगातार प्रहार किए। घटना में राजू, टिंकू, देवीलाल, सरोज, तुलसी और दूसरे पक्ष से जग्गो भी घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने पोहप सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायलों में से दो की हालत नाजुक है। जिन्हें मथुरा भेजा गया है। एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब पीकर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें