फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला पर झोंका फायर, गंभीर

Sat, 26 Sep 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला व उसके देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जान से मारने के  प्रयास में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के लशोरवा मजरे अब्दुल्लापुर में रहने वाले अंशू शुक्ला व धनंजय के बीच किसी बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व कहासुनी हो गई थी। और दोनों के बीच मन मुटाव चल रहा था। शनिवार की सुबह धनंजय व अंशू के बीच में विवाद होने लगा। इसकी आवाज सुनकर घर से धनंजय की बुआ घर से निकल रही थी।

इसी बीच अंशू पुत्र कमलेश ने धनंजय की बुआ सुशीला (55) पत्नी शिव कुमार शुक्ला पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सुशीला के सर में जा लगी। वहीं इस दौरान सुशीला के देवर प्रदीप को भी गोली के छर्रे लग गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित महिला व उसके देवर को परिवार वाले थाने लेकर आए जहां पर पुलिस ने पहले जैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने हालत नजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल इमरजेंसी रेफर कर दिया। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई।

महिला के  ससुर राम सागर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने अंशू शुक्ला, राजेश, कमलेश, कुशमेश के विरुद्ध महिला को जान से मारने व लोगों में दहशत फैलाने की धाराओं में मुुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है।

एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने से एक महिला को गोली लगी है। महिला के ससुर की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के अंतर्गत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अंशू, राजेश व कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आैर आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें