फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज से रोकने का लगाया आरोप

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग। डमी फोटो
विज्ञापन
सदर के आर्मी क्षेत्र में नमाज अदा करने गए लोगों को सैन्यकर्मियों द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। इससे नमाजियों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मस्जिद में नमाज अदा कराने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सैन्यकर्मियों और मुस्लिम समाज के लोगों को बैठाकर मामले का निपटारा कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के आर्मी एरिया में दो मस्जिद हैं। अंदर वाली मस्जिद में सैन्यकर्मी, उनके परिवार और बाहर वाली मस्जिद में सिविलियन नमाज अदा करते हैं। शुक्रवार को अंदर वाली मस्जिद में नमाज अदा करने गए नमाजियों को रोके जाने से आक्रोश पनप गया। सभी नमाजियों ने डीएम निखिल चंद शुक्ला और सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव से भेंटकर पत्र सौंपा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी सदर बाजार को पूरे मामले की हकीकत जानने को भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि बाहर मस्जिद में सिविलयन और अंदर सैन्यकर्मी नमाज अदा करते हैं। दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का पटाक्षेप जल्द कर दिया जाएगा। नमाजियों का कहना है कि वह अंदर वाली मस्जिद में भी नमाज अदा करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें