फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लड़कियों के फोटो वायरल की दी धमकी

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्सएप पर छात्राओं और महिलाओं के अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप वायरल करने के आरोपी पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बेखौफ हैं। इधर आरोपी का व्हाट्सएप चालू होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोपी ने अब तीन संभ्रांत परिवारों की बेटियों के फोटो वायरल करने का मैसेज भेजा है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को एक पीड़ित परिवार ने बताया कि चार दिन से मथुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच भी आरोपी को खोज नहीं पाईं। इससे उसके हौसले बुलंद हैं। दिसंबर 2015 में जिस व्हाट्सएप नंबर से फोटो वायरल किए गए और बीते नौ माह से लगातार किए जा रहे थे, वो व्हाट्सएप नंबर फिर चालू हो गया। रात में करीब 11 बजे के बाद आरोपी का व्हाट्सएप चालू रहता है। 

पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने तीन प्रतिष्ठित परिवारों की लड़कियों के फोटो इस सूचना के साथ भेजे हैं कि जल्द ही इनके भी अश्लील फोटो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल करेगा। कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आरोपी को पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस की ओर से अब तक केवल पीड़ित छात्राओं और उनके परिवारीजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मामले में पुलिस की दो टीम पटना गई हैं। आरोपी ने जिन 50 से अधिक लड़कियों के अश्लील फोटो और क्लिप वायरल किए हैं, उनमें कुछ पटना की भी हैं। इसे देखते हुए मथुरा पुलिस पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए पटना भेजी गई है। 

सुप्रीम कोर्ट जाएगा कनकधारा फाउंडेशन 
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर धर्मनगरी को शर्मसार करने के मामले में कनकधारा फाउंडेशन सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा। पीड़ित छात्राओं और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह मामला मथुरा का ही नहीं बल्कि पूरे देश से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर बदनाम हुई लड़कियों में मथुरा के साथ-साथ पटना और इलाहाबाद की लड़कियां भी हैं। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। 

युवा रालोद ने जताया रोष
युवा राष्ट्रीय लोक दल की बैठक शुक्रवार को गुरुकुल विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें सोशल मीडिया पर छात्राओं और महिलाओं के फोटो वायरल करने पर रोष जताया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि इस घटना से वृंदावन ही नहीं पूरा देश शर्मसार है।

मातृशक्ति का अपमान करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। महासचिव कृष्णदेव चौधरी ने कहा कि यह घटना सभ्य समाज के लिए कलंक है। मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर रालोद सड़कों पर उतरकर शासन, प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें