फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर दिल्ली और मथुरा पुलिस

Sat, 24 Oct 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना के व्यवसायी के मोबाइल पर कॉल के बाद मथुरा पुलिस से लेकर दिल्ली तक पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। इधर घटना के बाद व्यवसायी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे बरसाना के ग्राम फूलगढ़ निवासी जनरल स्टोर चलाने वाले गिरधारी लाल अग्रवाल के पास एक काल (13056476999 नंबर से) आई थी। फोन करने वाले की भाषा अग्रवाल को ज्यादा समझ में नहीं आई। दोपहर बाद 3:30 बजे फिर कॉल आई।

इस बार उसी शख्स ने कहा कि वह दो घंटे में करांची पहुंचने वाला है, दिल्ली के चांदनी चौक में बम लगा दिया गया है। इसके बाद फोन लाइन डिस्टर्ब हुई, गाड़ियां चलने की आवाज आई और फोन कट गया। कॉल सुनकर घबराए गिरधारी लाल ने इसकी सूचना तुरंत एसपीआरए अजय कुमार को दी।
विज्ञापन


इसके बाद धमकी देने वाले के नंबर को सर्विलांस पर लिया गया तो पता चला कि यह नंबर भारत का नहीं है। इसके बाद मथुरा पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क करके नंबर दिया। दिल्ली से भी अधिकारियों ने गिरधारी से पूछताछ की और फिर मथुरा पुलिस से भी जानकारी ली। पुलिस लगातार इस मामले में दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क में है।

इंटरनेशनल सर्विलांस की ली जा रही मदद
एसपी देहात अजय कुमार ने बताया कि बरसाना के गिरधारी लाल अग्रवाल ने फोन कॉल और बम लगाने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। इनकमिंग कॉल वाला नंबर विदेश का है। हमारी सर्विलांस पर लोकेट नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इस बावत दिल्ली और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क के साथ इसमें इंटरनेशनल सर्विलांस की मदद से सीडीआर निकलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी देहात ने बताया कि मामले में गिरधारी ने अपनी ओर से कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें