फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी महिला संग दो को टक्कर मारी

Sat, 24 Oct 2015 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मानकपुर मोड पर हादसा, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन



हादसा शनिवार सुबह में मानकपुर मोड़ के पास बाईपास पर हुआ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी विलकीस (45) पत्नी तहब्बर के मानकपुर निवासी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ उसके तीजे में शरीक हुई। लौटते में वह नगरिया के ही फारुख समेत परिवार की महिलाओं के साथ वाहन के इंतजार को सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस ने विलकीस और फारुख को चपेट में ले लिया।
घायल महिला सड़क किनारे गिर पड़ी। फारुख भी चोटिल हो गया। यह देख मानकपुर निवासी ग्रामीणों समेत आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। गुस्साए लोग हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश में जुटे लेकिन भनक लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मय चालक रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर दिया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के बहाने निकाले घायल महिला के कुंडल
उझानी। रोडवेज बस की टक्कर से घायल महिला विलकीस ने होश में आने पर जब कानों की ओर हाथ बढ़ाया तो सोने के कुंडल गायब देख वह सकते में पड़ी गई। वह घर से कुंडल पहनकर निकली थी। साथ मौजूद महिला समेत फारुख ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें कुछ नजर नहीं आया। एक युवक विलकीस को उठाकर एंबुलेंस में बैठाने के लिए मदद जरुर की। उन्हें शक है कि वहीं विलकीस के कानों से कुंडल निकाल ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें