फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर में डकैती, गृहस्वामी की हत्या

Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
डकैती
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र में ढहरुआ रोड स्थित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में शनिवार की रात डकैती पड़ी। बदमाशों ने शोर मचाने पर पति-पत्नी को पीटा और चाकू मारे। जिससे पति की मौत हो गई। बच्चों की भी पिटाई की। डकैत घर से नकदी और जेवर लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


मूल रूप से अलीगढ़ के गांव ढोमरा निवासी सुरेश चंद्र शर्मा (42) विगत 15 साल से परिवार सहित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में रह रहे थे। शनिवार की रात सुरेश और उनकी पत्नी विमलेश छत पर सोए हुए थे। पांच बेटियां और दो बेटे नीचे सोए हुए थे। रात डेढ़ बजे के करीब आहट पर बच्चों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पांच लोग घर में घुसे हुए हैं और सामान खंगाल रहे हैं।

बच्चों के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। छत पर सुरेश चंद्र शर्मा और विमलेश भी जाग गए और शोर मचाने लगे। बदमाश छत पर चढ़ गए और पति-पत्नी को पीटने लगे। सुरेश की कनपटी और गर्दन पर चाकू मारे। विमलेश के हाथ, पैर में चाकू लगे।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस में जगार हुई लेकिन बदमाशों के धमकाने पर कोई घर के अंदर नहीं घुसा। बदमाश एक लाख के जेवरात, चार हजार रुपये, मोबाइल और कुछ अन्य सामान समेटकर भाग निकले। पड़ोसियाें की सूचना के आधे घंटे बाद यमुनापार पुलिस पहुंची और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें