फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 17 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीते आठ साल से मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव को ससुरालीजन अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा रही कि महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। 
विज्ञापन


गांव बाद निवासी ममता का विवाह करीब नौ साल पहले चौमुहां के गांव पसौली निवासी युवक कप्तान से हुआ था। एक साल बाद ममता मायके आ गई। उसके बाद लौटकर ससुराल नहीं गई। बताया गया है कि शुक्रवार को मायके में उसका शव पंखे से लटका मिला। परिवारीजनों ने शव को पंखे से उतरवाया।

ससुरालीजनों को खबर दी गई। ससुराली आए और पंचायत के बाद शव अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि मृतका के सात साल का एक पुत्र भी है। मामले में थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। फांसी लगाकर मरने की खबर पर पुलिस को भेजा गया, पर तब तक अंतिम संस्कार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें