फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में तीन वारदातों से दहला शहर

Wed, 12 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि उन्होंने 24 घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन घटनाओं से हलचल मचा दी है। इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिनदहाड़े कृष्णानगर क्षेत्र में आढ़ती के घर लाखों की डकैती और धौलीप्याऊ में वृद्धा की हत्या कर लूट का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रात में ही बदमाशों ने पूर्व मंत्री और विधायक श्यामसुंदर शर्मा के आवास से नगदी समेत लाखों का माल पार दिया।

चौकी कृष्णानगर से मात्र तीन सौ मीटर दूर मधुवन एन्क्लेव में आढ़ती के घर डकैती में बदमाश पैदल ही आए और गए।पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के आवास पर चोरी के दौरान भी चोरों को इस बात का बिल्कुल खौफ नहीं था कि विधायक के आवास पर सुरक्षाकर्मी रहते हैं। दो सौ मीटर दूरी पर बागबहादुर चौकी है। पास ही एसबीआई की मुख्य शाखा है जहां रात में पुलिस पिकेट रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं ने यह भी साफ कर दिया है कि बदमाशों के निशाने पर पाश कालोनी में रहने वाले लोग हैं। अब पुलिस के सामने इन घटनाओं का सही खुलासा करना बड़ी चुनौती है। 24 घंटे की अंदर तीन बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस ने चौराहों-तिराहों पर वाहन चेकिंग कर नवयुवकों को निशाने पर लेती रही। हालांकि इसके बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं जिले में क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी जिस स्वाट टीम पर है उस पर ही लूट खसोट का दाग लग चुका है। कुछ अपराधियों को छोड़ने के चक्कर में आपस में धन की ऐसी बंदरबांट हुई कि एक बड़े होटल में पिस्टल ही तन गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें