फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम में कम रुपये दिए तो पहुंचाया जेल

Mon, 04 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम के तय रुपयों से कम रुपये देने के बाद हुआ विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। इसमें दलित युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 11 बजे राधाबिहारी इंटर कालेज, बरसाना के ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। हरकेश पुत्र धर्म सिंह निवासी मोहल्ला बरसाना भी मैच देखने पहुंचे। मैच के बीच में ही भगत सिंह क्रांति दल के पदम फौजी ने कमेंट्री बॉक्स से अपनी चेन खोने की बात बताई और खोजने वाले को 500 रुपये ईनाम देने की माइक से घोषणा की।

हरकेश को मैदान में पदम फौजी की चेन मिल गई और उन्होंने चेन वापस कर दी। पदम फौजी ने हरकेश को 100 रुपये ही दिए। इसके बाद हरकेश ने यह बात सार्वजनिक कर दी कि उन्हें 400 रुपये कम दिए गए है।
विज्ञापन


आरोप है कि पदम फौजी ने हरकेश को पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। हरकेश की शिकायत पर बरसाना पुलिस ने पदम फौजी को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

इधर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बरसाना के ज्यादातर हिस्से के बाजार बंद रहे। पुलिस ने सोमवार को पदम फौजी को कोर्ट में पेश किया। एसओ बरसाना के अनुसार सोमवार शाम को पदम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें