शनिवार शाम छाता रेलवे स्टेशन के पास एक युगल ने श्रीधाम एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती कांमा भरतपुर और युवक थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी का रहने वाला था। जीआरपी ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों दोपहर दो बजे से रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे। इस दौरान लोगों ने समझा कि ये किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही दिल्ली की ओर से श्रीधाम एक्सप्रेस आई दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए।
दोनों के पास मिले प्रमाणपत्रों के आधार पर युवती की शिनाख्त जयावती (26) निवासी गांव नौनेरा, कांमा भरतपुर और युवक की आकाश (24) निवासी जटवारी थाना शेरगढ़ के रूप में हुई है। आकाश बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
उसके भाई रणवीर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर आया था उसके बाद से उन्हें उसका पता नहीं था। युवती के के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि शुक्रवार को यह युवती कोसीकलां में थाने के आसपास भी घूमती देखी गई थी।
मृतकों के परिवारीजनों को सूचित कर दिया है। युवती ने बिछुए भी पहन रखे थे। संभवत: युवती शादीशुदा रही होगी।
- बीडी पांडेय, चौकी प्रभारी जीआरपी