फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लापता होने का मामलाः बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

Wed, 21 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तराश मंदिर स्थित आश्रय सदन से बीते दिनों तीन लड़कियों के लापता होने के बाद मंगलवार को बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लिया है। समिति की सदस्य प्रतिभा शर्मा मंगलवार को महिला आश्रय सदन पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्हें काउंसलर सुनीता चतुर्वेदी ने बताया कि लड़कियां पूरब दिशा में एक दरवाजे के पास बनी खिड़की से निकल भागी हैं। लड़कियां अपने साथ कपड़े और कुछ नकदी भी ले गई हैं। उन्होंने लड़की को युवक द्वारा दिए गए प्रेमपत्र, भागने का स्थान आदि भी दिखाए लेकिन प्रतिभा शर्मा कर्मचारियों की लापरवाही बताई।

उन्होंने वृंदावन एसओ से लड़कियों की बरामदगी संबंधी बात भी की। पुलिस ने मौके से बंगाली भाषा में प्रेमपत्र की बरामदगी कर एक युवक को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें