फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में डूबने से मासूम की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
गौंगा माइनर में मंगलवार को तीन वर्षीय मासूम प्रिंस की डूबने से मौत हो गई। प्रिंस की मां माइनर में कपड़े धोने आई थी।
विज्ञापन


गांव शैमनपुर थाना इगलास निवासी गीता अपने भाई समुद्र सिंह के यहां आई थी। 11 मार्च को मायके में विवाह का कार्यक्रम था। घर पर सभी रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। मंगलवार को गीता गौंगा माइनर में कपड़े धोने चली गई। पीछे से प्रिंस भी अन्य बच्चों के साथ माइनर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


कपड़े धोकर गीता घर चली गई। घर पर प्रिंस को न देख उसकी तलाश की। लोगों ने उसके माइनर पर जाने की सूचना दी।

इस पर जब माइनर में उसे तलाशा गया तो काफी दूर जाकर बच्चा मिला। परिवारीजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें