फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बुक कार को छाता में लूटा

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छाता कोतवाली क्षेत्र में पांच लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर ईको स्पोर्ट्स कार लूट ली। लुटेरों ने चालक की पिटाई की और उसे जंगल में फेंक कर भाग गए। लुटेरे चालक से नकदी और मोबाइल भी लूट ले गए। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के बदरपुर बार्डर निवासी रहीश पुत्र चुन्नू दिल्ली की एक ट्रैवल कंपनी में वाहन चालक हैं। मंगलवार रात को दिल्ली से कंपनी के जरिए पांच लोगों ने फीरोजाबाद जाने के लिए 5000 रुपये में ईको स्पोर्ट्स कार बुक की।

रहीश गाड़ी लेकर रात 10 बजे सभी पांच लोगों के साथ फीरोजाबाद को चल दिए। रात्रि 12 बजे सभी ने कोसीकलां स्थित प्रकाश ढाबे पर खाना खाया और आगे चल दिए।

छाता आते ही सवारी बने बदमाश असली रूप में आ गए और रहीश को बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया और पिटाई कर 4700 रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश चालक को पीटकर छाता में हाईवे पर द्ददी गढ़ी के निकट फेंककर गाड़ी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


रहीश ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर सीओ छाता पीयूष कुमार और छाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रहीश को केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शाम तक छाता और कोसीकलां अपने यहां घटनास्थल अपने यहां होने से इंकार करती रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें