फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने चालक की हत्या कर लूटी कार

Tue, 19 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ड्राइवर की हत्या करके कार लूटने वाले गैंग ने सोमवार की रात एक और वारदात को अंजाम दे दिया है। कानपुर से मथुरा के लिए कार बुक कराकर ले आए बदमाशों ने चालक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे सुरीर जंगल में फेंककर कार ले भागे।  उधर, जंगल से अस्पताल पहुंचे चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


कानपुर के कौशलपुरी निवासी कुनाल आनंद पुत्र सतीश आनंद टैक्सी चलाता था। रविवार को कुछ लोगों ने उसकी कार मथुरा के लिए बुक कराई थी। इन लोगों ने रास्ते में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर हाथ पांव बांधकर उसे सुरीर के जंगल में फेंककर बदमाश कार लूट ले गए। जंगल में पड़े कार चालक के हाथ पैर वहां से गुजरे मामा चाय वाले ने खोले।

इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए किसी तरह अपने परिचित गिरधर टाल वाले के यहां मथुरा पहुंचा। परिचित ने उसे ब्रज चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही चालक की मौत हो गई। गोविंदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिवारीजनों को सूचित किया। मृतक के भाई कपिल आनंद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी की माने तो घटनास्थल कानपुर होने के कारण विवेचना वहां की पुलिस करेगी।
विज्ञापन



कौन थे चालक के साथ दो युवक
 नशे की हालत में सोमवार की रात दरेसी रोड स्थित एक होटल पर दो युवकों के साथ चालक को खाना पैक कराते देखा गया। यहीं नहीं पुलिस ने सीसीटीवी में उसके साथ दो युवकों को देखा है। आखिर यह दोनों युवक कौन थे, पुलिस इसकी पूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें