फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दुकानदार की मौत

Sat, 03 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
दिल्ली के लिए निकले एक दुकानदार की भूतेश्वर तिराहे के करीब ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवार वाले इसे हादसा बता रहे हैं, लेकिन चर्चा है कि उन्होंने कर्ज के चलते सुइसाइड किया है। बताया जाता है कि पांच साल पहले भी उन्होंने फांसी लगाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भूतेश्वर तिराहे के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें आई कार्ड और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल से फोन नंबर लेकर सूचना उसके परिवारीजनों को दी।

परिवारीजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने शिनाख्त दिनेश गुप्ता (50) निवासी मोहन नगर (थाना गोविंदनगर) के रूप में की। परिवारीजनों के अनुसार दिनेश शनिवार को घर से दिल्ली जाने की कहकर निकले थे।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि दिनेश की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। चर्चा यह है कि उन्होंने कर्ज के चलते आत्महत्या का कदम उठाया। पांच साल पूर्व भी दिनेश ने अपनी सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें