जहांगीराबाद में एक घर से चोर नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है जबकि पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी पर मौके पर जाकर जांच की है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गढ़ी मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी छोटेलाल के घर शुक्रवार की देर रात पहुंचे चोर यहां पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखा 20 किलो मेंथा आयल, सोने-चांदी जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए।
शनिवार की सुबह मामले की जानकारी पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद जब पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग सका है। चोरी की वारदातोें से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणो ने मामले का खुलासा करने की मांग की है। वहीं एसओ विजय सिंह ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।