फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिस्टल साफ करते चली गोली, मौत

Tue, 03 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप इलाके में रह रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर छावरिया के पुत्र की पिस्टल की सफाई करने के दौरान चली गोली से मौत हो गई। पुलिस ने पिस्टल को सील कर दिया है।
विज्ञापन


टाउनशिप हाईवे निवासी राजवीर छावरिया के नाम पिस्टल और राइफल के लाइसेंस हैं। दीपावली के उपलक्ष्य में घर की साफ-सफाई के दौरान सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे उनका पुत्र कक्षा नवीं का छात्र कोमल सिंह (14) पिता की पिस्टल की सफाई करने लगा। राजवीर भी उस वक्त घर पर थे। वे छत पर चले गए।

नीचे सफाई करने के बाद 1:40 बजे कोमल ने पिस्टल में कारतूस डाल दिए, इसी दौरान गोली चल गई और सीधे उसके सीने में लगी। आनन-फानन में परिवारीजन उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर अग्रवाल लाइफ लाइन ले गए। वहां कोमल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ रिफाइनरी आरके गौतम और रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



श्मशान पर पुलिस ने लिखा पंचनामा
परिवारीजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को श्मशान ले गए। सूचना पर पुलिस श्मशान पहुंच गई और पोस्टमार्टम ले जाने लगी। बाद में समझाने पर परिवारीजनों ने पंचनामा कर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें