फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के एसिड अटैक में दो युवक झुलसे

Sat, 10 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर क्षेत्र में मसानी चौराहे के समीप तीन व्यक्तियों ने टेंपो लेकर जा रहे दो युवकों पर तेजाब डाल दिया। झुलसे युवकों और हमलावरों के बीच जीजा-साले का रिश्ता बताया गया है।
विज्ञापन

छरौरा के रहने वाले वकील और विष्णु मसानी स्थित ट्रांसपोर्ट पर लोड़िंग टेंपो से सामान ढोने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को दोनों भाई टेंपो लेकर आ रहे थे। पूर्वाह्न 11 बजे मसानी चौराहे के समीप उन पर तेजाब डाल दिया गया।

झुलसे भाइयों को महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विष्णु पुत्र डोरीलाल ने थाना गोविंदनगर में अपने जीजा रवि, मनीष और संजय पुत्र रामवीर निवासी गांव डेंगरा, लक्ष्मीनगर (थाना जमुनापार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गोविंदनगर के एसएसआई सलीम खान ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दीं लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले भी की थी पिटाई
बताया गया कि करीब डेढ़ साल पहले भी रवि और मनीष ने विष्णु को अपने गांव डेंगरा बुलाकर उसके सिर को डंडा मारकर फाड़ दिया था। तब भी इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तीन साल पहले हुआ था विवाह
गांव छरौरा (कोतवाली वृंदावन) निवासी डोरीलाल की दो पुत्रियों गीता और मालती का विवाह गांव डेंगरा, लक्ष्मीनगर (जमुनापार) निवासी रामवीर के बेटों रवि और मनीष से 20 मई, 2013 में हुआ था। बताया गया कि ससुराल में परेशान किए जाने पर दोनों बहनें डेढ़ साल से मायके में रह रही हैं। तभी से रवि और मनीष डोरीलाल के परिवार से रंजिश मान रहे थे।

कहां से आया एसिड
सवाल ये भी खड़ा होता है कि हमलावर आखिर एसिड कहां से लाए। जबकि इसके खरीदने-बेचने पर कई पाबंदियां हैं। घटना को देखते हुए एसिड खरीदने-बेचने पर मानकों और पाबंदियों का पूर्णत: पालन कराए जाने के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें