थाना मगोर्रा क्षेत्र में मथुरा-भरतपुर मार्ग पर रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। अलीगढ़ में इगलास कोतवाली के गांव दयानगर तोछीगढ़ निवासी हरवीर सिंह (50) शनिवार सुबह अपने भाई राघव सिंह के साथ बाइक से बहन के गांव रारह भरतपुर राजस्थान जा रहे थे।
करीब आठ बजे जब वे मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव मकेरा के निकट से गुजर रहे थे तभी उनकी बाइक राजस्थान रोडवेज की बस की चपेट में आ गई। टक्कर से दोनों भाई सड़क पर गिए गए। इस दौरान घायल हरवीर की मौत हो गई। चालक बस को भगा ले गया। सूचना पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मामले में राघव सिंह ने बस चालक के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।