फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चार घायल

Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई गई है।  आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार (डीएल 6, सीएन 2661) मंगलवार दोपहर थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 121 के समीप टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार कलाबाजी खाते हुए पलट गई।
विज्ञापन


इसमें सवार चालक पूरन सिंह, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल और शिवलता अग्रवाल निवासी लाजपत नगर दिल्ली घायल हो गए। घायलों को नयति अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। चालक पूरन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरा हादसा मंगलवार सुबह नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही मेटाडोर (एचआर 63, ए 9898) से पीछे से आ रहे ट्रोला (आरजे 42, ए 0672) टकरा गया। हादसे में चालक सहित अन्य सवार मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें