फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने बेटी को मार डाला, बेटे का सुराग नहीं

Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
मथुरा
विज्ञापन
किलर - फोटो : demo
विज्ञापन
आठ साल के गजेंद्र की बात सच निकली। उसकी छोटी बहन पांच वर्षीय लक्ष्मी की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बरसाना थाने पहुंची मां और परिवार के दूसरे लोगों ने फोटो, कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त कर ली है। लक्ष्मी का शव 12 अप्रैल को आजनौंख में एक कुंए में मिला था। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए अंतिम संस्कार करा दिया था। अब पुलिस भरत
विज्ञापन


की तलाश में है। गजेंद्र कह रहा है कि उसके पिता ने भरत और लक्ष्मी को मारकर कुएं में फेंक दिया था। राजस्थान के गांव राधानगरी निवासी सुरेंद्र का आठ साल के पुत्र गजेंद्र ने 10 मई को एसपी देहात अरुण कुमार सिंह को बताया था कि पिता सुरेंद्र ने उसके छोटे भाई भरत (7 साल) और लक्ष्मी (5 साल) को मारकर कुएं में फेंक दिया है। पिता उसे भी मारना चाहता है।

उस वक्त पुलिस ने गजेंद्र की बात को हल्के में लिया था। सुरेंद्र की पत्नी फूलवती, ताऊ महेंद्र सिंह एवं फूफा मोहन सिंह लापता लक्ष्मी और भरत की तलाश में लगे रहे।  बरसाना में एक बच्ची का शव मिलने की जानकारी हुई तो परिवार वाले शुक्रवार को बरसाना थाने पहुंचे। बच्ची का फोटो और कपड़ों से उसकी पहचान लक्ष्मी के रूप में की। परिवार वालों का आरोप है कि
विज्ञापन


लक्ष्मी की हत्या सुरेंद्र ने ही की है। अब परिवार वाले भरत की तलाश में लगे हैं। आशंका कि भरत की भी हत्या कर दी गई है। बरसाना के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची की शिनाख्त हो गई है। बच्ची कीमां फूलवती की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें