फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के संग मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार के बाढ़पुरा में एक मकान में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोस्त के किराए के मकान में हुई घटना के बाद सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति फरार है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के बाढ़पुरा में एक मकान में राया का रहने वाला शुभम किराए के कमरे में अकेला रहता है। सोमवार को शुभम और उसका दोस्त कमरे में थे। काम के बहाने से दोस्त ने अपनी पत्नी को भी कमरे पर बुला लिया। आरोप है कि कमरे में शुभम और उसके दोस्त ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर एक आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार पति को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें