फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और आगरा में तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पूर्व सभासद मीरा ठाकुर के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें आगरा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में खाक छान रही हैं। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ नाकामी ही लगी है। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर में अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के पास पूर्व सभासद मीरा ठाकुर की कार में बैठते ही पीठ से सटाकर गोली मार दी गई थी। उसके बाद हत्यारोपियों ने चौराहे पर पहुंचकर दो गोलियां और दागी थीं। भाई अमर सिंह की तहरीर पर मृतका के समधी रमेश और उसके तीन बेटों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने फरह के गांव पौरी शहजादपुर में दबिश दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले पर कोई भी महत्वपूर्ण तथ्य हाथ नहीं लग सका। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पांच टीमों में तीन टीमों ने आगरा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में दबिश दीं, पर यहां भी नाकामी ही हाथ लगी। मथुरा में हत्यारोपियों की तलाश की गई, पर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। लगातार पुलिस को मिल रही नाकामी के कारण हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से काफी दूर निकल सकते हैं। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें