टाउनशिप/मथुरा। थाना रिफाइनरी की गणेश वाटिका में घर से 350 मीटर दूर नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। फाइबर की रस्सी गले में फंसी मिली। युवक रविवार की रात 9:30 बजे घर से निकला, फिर नहीं लौटा।
मूलरूप से सादाबाद हाथरस के ऊंचागांव निवासी सतीश चौधरी (40) पुत्र स्वरूप चौधरी एक ठेकेदार के साथ काम करता था। थाना रिफाइनरी के गणेश वाटिका में परिवार के संग रह रहा था। सोमवार की सुबह 7:45 बजे रिफाइनरी पुलिस को गणेश वाटिका में नीम के पेड़ पर युवक का शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अंतिम चौधरी ने तहरीर में लिखकर दिया है कि काम न मिलने के चलते परेशान होकर पति ने सुसाइड किया है। रविवार की रात घर से निकले थे। मृतक की पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है।