फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे के शिकार दरोगा के साथी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/मांट। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के शिकार हुए दरोगा के साथी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक की सोमवार को हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के भटौना निवासी रोबिन तेवतिया फतेहाबाद में उपनिरीक्षक के पद नियुक्त थे। वह अपने साथी उपनिरीक्षक जितेन्द्र गौतम के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान माइलस्टोन 66 के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो गई और आगरा रोड से फेसिंग तोड़ते हुए नोएडा वाले रोड पर आकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल उपनिरीक्षक रोबिन तेवतिया को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। नौहझील थानाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक जितेन्द्र गौतम ने अन्य अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें