फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक से मारपीट, साढ़े चार लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राया/मथुरा। गांव जोगपुरा में मंगलवार रात नकाबपोश चार बदमाश घर से ग्रामीण को अगवा कर साढ़े चार लाख रुपये लूट ले गए। मारपीट कर बदमाश युवक को खेत में डाल गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। थाना राया से चार किमी दूरी नीमगांव मार्ग पर गांव जोगपुरा में मंगलवार रात 11 बजे दिलीप सिंह पुत्र दीवान सिंह के मकान में चार बदमाश घुस गए। उन्होंने ऊपर कमरे में सो रहे दिलीप का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा तानकर दिलीप को कब्जे में ले लिया और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने दिलीप के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दिलीप से घर में रखे रुपयों के बारे पूछा और चाबी मांगी। दिलीप ने नीचे आकर चाबी दे दी। एक आलमारी का ताला खुल गया, लेकिन दूसरी ताला नहीं खुला तो उसे सरिया से तोड़ दिया और आलमारी में रखे साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। बदमाश दिलीप को साथ ले गए और करीब 500 मीटर दूर मारपीट कर खेत में फेंक गए। दिलीप के शोर मचाने पर ताऊ का लड़का प्रेमवीर वहां आ गया। प्रेमवीर ने परिजनों को बताया और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, एसपी क्राइम और सीओ महावन विनय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके हैं। घटना की रिपोर्ट पीड़ित दिलीप ने थाना राया में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें