फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
गोवर्धन स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा में अध्यक्ष पद के नामांकन प्रक्रिया को ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक की शाखा में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को होने वाली नामांकन प्रक्रिया हंगामे की भेंट चढ़ गई। एक सितंबर को होने वाला चुनाव अब टल गया है। सुबह बैंक की शाखा खुलते ही किसानों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चुनाव अधिकारी शाखा को छोड़ कर चले गए। हंगामा शाम 4 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चुनाव अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य विभाग डॉ. महेश चौहान ने नामांकन प्रक्रिया निरस्त कर दी। बैंक शाखा में तीन हजार मतदाता हैं। अब चुनाव के लिए नई तिथि का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

भाजपा गोवर्धन के मंडल अध्यक्ष ठा. परशुराम सिंह ने बताया कि चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की कोई सूचना संबंधित विभाग ने नहीं दी। चुनाव गुपचुप तरीके से कराने की फिराक में थे। किसानों के विरोध के बाद ही नामांकन प्रक्रिया को रोका गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि मतदाताओं की आपत्ति के बाद नामांकन को रोक कर डीएम को अवगत दिया है। आयोग से सूचना आने के बाद ही दोबारा चुनाव की तिथि आएगी। वर्तमान अध्यक्ष गोविंद चौधरी ने बताया कि भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी न होने के कारण नामांकन की प्रक्रिया में व्यवधान कर चुनाव अधिकारी को शाखा से थाने ले गए, जिससे कि चुनाव को टाला जा सके।
नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
राया। भूमि विकास बैंक राया शाखा प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। पुलिस ने मामला शांत कराया। मनोज उपाध्याय और राजकुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोपहर को दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में हंगामा हो गया। सीओ महावन मयफोर्स के पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। चुनाव अधिकारी डॉ. संतराम ने बताया कि दो नामाकंन पत्र दाखिल हुए हैं। जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें